Posts

किसानों के सम्मान में सेवादल मैदान में

Image

सरकार के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन

Image

किसान ट्रेक्टर तिरंगा रैली

  कटंगी में निकाली गई किसान ट्रेक्टर तिरंगा रैली किसानों का शोषण करने वाले कृषि बिल को वापस ले सरकार-परिहार कटंगी। मोदी सरकार द्वारा पारित किसान बिल के खिलाफ दिल्ली की बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में गणतंत्र दिवस समारोह पर जिला मुख्यालय सहित कटंगी में किसान ट्रेक्टर तिरंगा रैली कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष संतोष परिहार के नेतृत्व में निकाली गई। 26 जनवरी को निकाली गई किसान ट्रेक्टर तिरंगा रैली को प्रशासन और पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन दिल में आग और भुजाओं मंे ताकत भरे कांग्रेस और सेवादल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को कोई बंदिश रोक नहीं सकी। प्रातः 11 बजे अर्जुननाला से प्रारंभ होकर यह रैली शहर का भ्रमण करते हुए गांधी चौक पहुंची। जहां रैली का समापन किया गया।   इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार पर तीन कृषि कानून बिल को काला कानून बताते हुए कृषकों के हित में कृषि कानून को वापस लिये जाने की बात कही। इस कांग्रेस सेवादल जिला उपाध्यक्ष संतोष परिहार के नेतृत्व में कटंगी में निकाली गई किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा जिसमे जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केशर बिसेन, अ